यूपी। उत्तर प्रदेश के बरेली में धर्म परिवर्तन का एक मामला सामने आया है, जहां हिंदू धर्म अपनाने वाली समरीन का कहना है कि उसे बुर्के में रहना पसंद नहीं था। जिसके चलते वह धर्म परिवर्तन करके अपने मित्र से विवाह कर ली है। खबरों के तहत बरेली में समरीन नाम की एक मुस्लिम युवती ने धर्म परिवर्तन किया और इसके बाद वह हिंदू लड़के से शादी करके अपने दांपत्य जीवन की शुरुआत की है।
धर्म बदलने के बाद सुमन का कहना है कि उसने अपनी मर्जी से धर्म परिवर्तन किया है अपने प्रेमी से शादी कर ली है। शादी करने से पहले विधि अनुसार उसने सनातन धर्म अपनाया और फिर विवाह किया। इसके बाद समरीन अब सुमन यादव बन गई और वह मित्रपाल से विवाह की है। ज्ञात हो कि भारतीय संविधान में देश का हर कोई अपने सोच-विचार के हिसाब से किसी भी धर्म को मानने के लिए, उनके नियम का पालन करने के लिए स्वतंत्र है। अपने हिसाब से अपना धर्म भी बदल सकते हैं।