---Advertisement---

असम में बाढ़ से तबाही, 58 लोगों की मौत, 24 लाख लोग प्रभावित, प्रियंका ने जताया शोक

By Viresh Singh

Published on:

Click Now

असम। देश के असम राज्य में बारिश तबाही बनकर सामने आ रही और राज्य के कई जिले बेहद बाढ़ प्रभावित हैं, जहां लोगों का जीवन संकट में बना हुआ है। खबरों के तहत बाढ़ से अब तक में तकरीबन 58 लोगों की मौत हो चुकी है। इतना ही नहीं बाढ़ के चलते बेजुबान जानवरों की भी व्यापक पैमाने पर मौत होने की खबरें सामने आ रही है।

24 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित

मीडिया खबरों के तहत असम राज्य के 30 जिले बाढ़ से प्रभावित हैं, जहां तकरीबन 24 लाख लोग बाढ़ की समस्या से जूझ रहे हैं। असम में सबसे ज्यादा बाढ़ का प्रभाव काजीरंगा, धुबरी, कछार और दरंग में है। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार एक महीने से असम बाढ़ से प्रभावित है और इस दौरान जानमाल का भारी नुकसान हुआ है।

प्रियंका गांधी ने जताई चिंता

प्रियंका गांधी ने असम की स्थिति पर चिंता जाहिर की है और उन्होंने कहा कि बाढ़ के कारण अपनों को खोने वालों के प्रति उनकी संवेदनाएं है। इस दौरान उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं से क्षेत्र में राहत बचाव कार्य जारी रखना की भी अपील की है। उन्होंने अपने एक्स पोस्ट पर यह बयान जारी किया है।

Follow On WhatsApp
Follow On Telegram
---Advertisement---

Leave a Comment