नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विदेशी दौरे पर एक बार फिर रवाना हो रहे हैं। वे रूस और ऑस्ट्रिया का दौरा कर रहे हैं। विदेश मंत्रालय द्वारा जारी बयान में कंहा गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 8 और 9 जुलाई को रूस की यात्रा पर रहेंग,े जहां वे रूस के राष्ट्रपति पुतिन के निमंत्रण पर 22वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। यह सम्मेलन रूस के मास्को में हो रहा है। विदेश मंत्रालय का कहना है कि पीएम मोदी अपने रूस के दौरे में पुतिन के साथ कई मुद्दों पर चर्चा करेंगे और दोनों देशों के बीच संबंधों की समीक्षा होगी।
ज्ञात हो कि रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध जारी है। फरवरी 2022 से रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध चल रहा है। इस युद्ध के शुरू होने के बाद पीएम मोदी की यह पहली रूस यात्रा है।
40 वर्षों बाद ऑस्ट्रिया की यात्रा
पीएम मोदी 9 जुलाई को रूस से ऑस्ट्रिया के लिए रवाना होगे और 10 जुलाई तक ऑस्ट्रिया में रहेंगे। जानकारी के तहत ऑस्ट्रिया की यात्रा भारत के प्रधानमंत्री की तकरीबन 40 वर्षों बाद हो रही है। जिसके चलते इस यात्रा को भी काफी अंहम माना जा रहा है। अपनी यात्रा के दौरान पीएम मोदी भारत मूल के लोगों से भी मुलाकात करेंगे।