---Advertisement---

दो पत्नियों ने पति को गोली मार कर की हत्या और फिर काट दिया चेहरा, दरवाजे पर रखा था शव

By Viresh Singh

Published on:

Click Now

मधुबनी। बिहार राज्य के मधुबनी में दो पत्नियों ने पति को तालिबानी सजा देते हुए पहले गोली मार कर हत्या की और फिर उसका चेहरा काट दिया। इतना ही नहीं शव को दरवाजे पर रख दिया था। इस हत्या मामले का पुलिस ने पदार्फास कर दिया है और मृतक की दोनो पत्नीयों समेत 4 लोगो को गिरफ्तार कर लिया है।
घटना 27 जून को बसों पट्टी थाना क्षेत्र के वीरपुर गांव की है। जहां रामप्रसाद यादव उर्फ मालिक यादव का घर के दरवाजे पर शव रखा हुआ देखा गया। जिससे गांव के लोगों में खलबली मच गई। वही सूचना पर पहुंची पुलिस हत्या मामले की जांच की। जिसमें पाया गया दोनों पत्नियों मिलकर पति की हत्या की थी। इतना ही नहीं इस हत्या में मृतक के रिश्तेदार भी शामिल रहें।

चार लोगों की हुई गिरफ्तारी

पुलिस के अनुसार इस हत्या मामले में मृतक की पत्नी मनटूट देवी और दूसरी पत्नी राम कुमारी देवी, बबलू यादव और सरोज कुमार मंडल को गिरफ्तार किया गया है।

पति की गलत हरकत से तंग होकर की हत्या

पकड़ी गई दोनों पत्नियों ने पुलिस को जानकारी देते हुए बताया कि उसका पति रामप्रसाद न सिर्फ अपराधिक प्रवृत्ति का था बल्कि आए दिन महिलाओं, लड़कियों एवं अपनी दोनों पत्नियों के साथ गलत व्यवहार करने के साथ ही उनका यौन शोषण भी कर रहा था। सामाजिक तौर पर वो हर दिन समर्शार हो रही थी। जिससे परेशान होकर उन्होंने पति को मौत की सुला दिया था। उन्होंने बंदूक से पहले गोली मारी और फिर चेहरे को काट दिया था। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक देसी बंदूक, दो पिस्तौल, दो खोखा, दो जिंदा गोली और चार मोबाइल बरामद किया है।

 

Follow On WhatsApp
Follow On Telegram
---Advertisement---

Leave a Comment