दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली वासियों के लिए गुरुवार की सुबह मौसम ने खुशखबरी दी और तपती गर्मी के बीच राहत की बूंदे गिरना शुरू हो गई। सुबह से ही मौसम सुहाना होने के साथ ही झूमता हुआ मानसून ने दस्तक दिया। जिससे झमाझम बारिश का मजा दिल्ली के लोगो ने लिया। तो वही गर्मी से लोगों ने राहत की सांस लिए हैं। ज्ञात हो कि दिल्ली में बेतहाशा गर्मी से हर कोई परेशान था। यह बारिश कई तरह से राहत दे दी है।
मौसम विभाग ने की थी भविष्यवाणी
ज्ञात हो कि दिल्ली में 27 जून से बारिश का संकेत मौसम विभाग ने दिया था और मौसम विभाग की भविष्यवाणी भी सही साबित हुई, जब गुरुवार की सुबह मानसून दिल्ली में एक्टिव हो गया और झमाझम बारिश का दौरा शुरू हो गया है। सुबह से हो रही बारिश के चलते दिल्ली के लोगों ने बारिश का मजा भी लिया। बताया जाता है कि नोएडा समेत दिल्ली एनसीआर में मानसून पहुच गया है। ज्ञात हो कि दिल्ली के रहवासी गर्मी के साथ ही पानी की समस्या से भी परेशान हैं, तो हो रही बारिश हर तरह से दिल्ली वासियों के लिए राहत पहुचाएगी।