सारण। बिहार राज्य के सारण में भिखारी ठाकुर चौक के पास मंगलवार की सुबह तड़ातड़ गोली चलने से जहां एक व्यक्ति की मौत हो गई वही दो लोगों के घायल हो गए है। इस घटना के बाद लोगों में आक्रोश बढ़ गया और आक्रोशित लोगों ने हमलावरों की गिरफ्तारी को मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिए। वहीं पूरा क्षेत्र पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है और पुलिस स्थित को नियंत्रित करने में लगी हुई है।
रोहिणी आचार्य से अभद्रता के बाद बड़ा विरोध
जानकारी के तहत बिहार में सोमवार को हुए मतदान के दौरान राष्ट्रीय जनता दल की उम्मीदवार रोहिणी आचार्य पोलिंग बूथ पर पहुंची थी जहां दो गुटों में विवाद हो गया। रोहिणी आचार्य के लोगों का आरोप था कि दूसरे गुट के लोग उनके साथ अभद्रता किए और यह विवाद मंगलवार की सुबह खूनी संघर्ष में बदल गया। भिखारी चौक पर विवाद के दौरान गोली चलने से एक व्यक्ति की मौत हो गई।
मृतक की हुई पहचान
मतदान के बाद सारण में भिखारी ठाकुर चौक में भड़की हिंसा में गोली लगने से 26 वर्षीय चंदन कुमार निवासी बड़ा तेलपा की मौत हो गई है जबकि 30 वर्षीय गुड्डू राय और 40 वर्षीय मनोज राय घायल हो गया है। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। जिसमें से गुड्डू राय के सिर में गोली लगने के कारण उसकी हालत गंभीर है। इस घटना के बाद भिखारी चौक सहित आसपास के क्षेत्र को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया और मामले को शांत करा रही है।