---Advertisement---

मध्य प्रदेश: शिक्षकों की भारी कमी के बीच 7929 पदों पर भर्ती की घोषणा

By Harshit Shukla

Published on:

Click Now

भोपाल। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने माध्यमिक स्कूलों के लिए 7929 शिक्षकों की भर्ती परीक्षा का ऐलान किया है। हालांकि, इस भर्ती के बाद भी राज्य के स्कूलों में शिक्षकों के 42,000 से अधिक पद खाली रहेंगे।

सबसे अधिक कमी विज्ञान, गणित और अंग्रेजी विषयों के शिक्षकों की है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, माध्यमिक स्कूलों में विज्ञान शिक्षकों के 3500 पद खाली हैं, लेकिन इस साल विज्ञान शिक्षक के लिए कोई भर्ती प्रक्रिया नहीं चलाई गई है। प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षकों के कुल 70,000 पद खाली हैं, जिसमें प्राथमिक स्तर पर 20,000 और माध्यमिक स्तर पर 50,000 पद शामिल हैं।

अंग्रेजी शिक्षकों के 23,300 पद खाली हैं, लेकिन केवल 1970 पदों के लिए चयन परीक्षा आयोजित की जा रही है। गणित शिक्षकों के 12,900 रिक्त पदों के मुकाबले 1470 पदों पर ही भर्ती होगी।

चयन परीक्षा: विषयवार पद

  • अंग्रेजी: 1970
  • गणित: 1470
  • हिंदी: 500
  • संस्कृत: 400
  • सामाजिक विज्ञान: 445
  • विज्ञान: शून्य

शिक्षकों की कमी का असर छात्रों के परीक्षा परिणामों पर भी पड़ रहा है। आठवीं कक्षा में गणित और अंग्रेजी जैसे विषयों में लाखों छात्र फेल हो रहे हैं।

विशेषज्ञों का कहना है कि शिक्षकों की भारी कमी दूर किए बिना शिक्षा गुणवत्ता सुधारना मुश्किल होगा।

Follow On WhatsApp
Follow On Telegram
---Advertisement---

Leave a Comment