दतिया। मध्यप्रदेश के दतिया जिले में पुलिस जवानों से भरी हुई बस पलट गई। जिससे बस में सवार 20 से ज्यादा पुलिस जवान घायल हो गए है। घायल जवानों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के तहत पुलिस बस में तकरीबन 40 जवान सवार थें। खबरों के तहत हादसे की शिकार हुई बस में सवार पुलिस जवान मुख्यमंत्री मोहन यादव के कार्यक्रम में डुयूटी करके अपने मुख्यालय लौट रहे थें। पुलिस जवानों से भरी हुई बस भाड़ेर रोड पर बाइक सवार को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस कप्तान समेत मौके पर अन्य अधिकारी पहुचे और घायल जवानों को मदद पहुचाई है।