रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट से यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। जल्द ही इंदौर, भोपाल, विशाखापत्तनम और प्रयागराज के लिए सीधी फ्लाइट सेवा शुरू होने जा रही है। इंडिगो एयरलाइंस ने इसका शेड्यूल जारी कर दिया है, और टिकट बुकिंग भी शुरू हो चुकी है। नई उड़ानों से यात्रियों को समय की बचत होगी और सफर अधिक सुगम बनेगा।
फ्लाइट शेड्यूल:
प्रयागराज: 30 मार्च से सप्ताह में दो दिन (शनिवार और रविवार) उड़ान। रायपुर से सुबह 8:50 बजे प्रस्थान, 10:25 बजे प्रयागराज पहुंचेगी। वापसी सुबह 10:50 बजे, रायपुर दोपहर 12:30 बजे पहुंचेगी।
विशाखापत्तनम: सप्ताह में दो दिन (सोमवार और शुक्रवार)। रायपुर से सुबह 8:50 बजे रवाना, 10:20 बजे विशाखापत्तनम पहुंचेगी। वापसी 11:00 बजे, रायपुर दोपहर 12:30 बजे पहुंचेगी।
इंदौर: दैनिक सेवा। पहली फ्लाइट सुबह 6:30 बजे रवाना होकर 8:30 बजे पहुंचेगी। दूसरी फ्लाइट दोपहर 12:50 बजे रवाना होकर 2:45 बजे इंदौर पहुंचेगी।
भोपाल: सप्ताह में चार दिन (सोमवार, बुधवार, शुक्रवार, रविवार)। रायपुर से सुबह 11:30 बजे उड़ान, दोपहर 1:00 बजे भोपाल पहुंचेगी। वापसी सुबह 9:40 बजे, रायपुर 11:10 बजे पहुंचेगी।
इन नई उड़ानों से यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी, खासकर व्यापारियों और पर्यटकों के लिए यह सुविधा फायदेमंद होगी।