---Advertisement---

उज्जैन-बदनावर फोरलेन का लोकार्पण आज, क्षेत्रीय विकास को मिलेगी रफ्तार

By Harshit Shukla

Published on:

Click Now

भोपाल। गुरुवार 10 अप्रैल को दोपहर करीब 12 बजे केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी उज्जैन से बदनावर तक बने 69.1 किलोमीटर लंबे फोरलेन का लोकार्पण करेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी उनके साथ उपस्थित रहेंगे।

यह फोरलेन भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) द्वारा 1352 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया गया है। लोकार्पण कार्यक्रम बदनावर में एक फैक्ट्री के सामने नवीन सर्कल पर आयोजित होगा।

इस कार्यक्रम के दौरान, बदनावर-थांदला मार्ग को भी फोरलेन में तब्दील करने की घोषणा की संभावना है। इस निर्णय से व्यापार, परिवहन और पर्यटन — तीनों क्षेत्रों में मजबूती आने की उम्मीद है।

इसके साथ ही, यह लोकार्पण प्रदेश के एकमात्र पीएम मेगा मित्र टेक्सटाइल पार्क के निर्माण को गति देने में मददगार साबित हो सकता है। यह पार्क क्षेत्रीय उत्पादों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार से जोड़ने का माध्यम बनेगा। कार्यक्रम के बाद केंद्रीय मंत्री गडकरी उज्जैन के लिए रवाना होंगे।

Follow On WhatsApp
Follow On Telegram
---Advertisement---

Leave a Comment