---Advertisement---

जवानों की शहादत व्यर्थ नहीं जायेगी, माओवाद के खात्मे तक लड़ाई जारी रहेगी

By Harshit Shukla

Published on:

Click Now

रायपुर। छत्तीसगढ़ में नक्सली हमले में न जानें कितने सुरक्षाबलों और आम नागरिकों की मौत हो चुकी है। हाल ही में नक्सलियों के एक आईईडी हमले में  सुरक्षा बल के दो जवान की मौत हो गई और चार सुरक्षाबल घायल हो गए। इस घटना पर राज्य के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भी दुख जताया है। उन्होंने कहा कि माओवाद की खात्मे तक हमारी लड़ाई जारी रहेगी।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आगे कहा कि माओवाद को ख़त्म करने के लिए हमारी सरकार ने जो अभियान चलाया है उससे नक्सली बौखला गये हैं। हमारे जवानों की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी। माओवाद खत्म होने तक हमारी लड़ाई जारी रहेगी। उन्होंने इस अभियान में मारे गए सैनिको की आत्मा शांति के लिए प्रार्थना की साथ ही घायल सैनिकों के जल्द स्वास्थ्य होने की बात कही।

आपको बता दें कि बीजापुर जिले के तर्रेम क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान में शामिल सुरक्षाकर्मी तलाशी अभियान से लौट रहे थे तभी नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट कर दिया जिसमे एसटीएफ के दो जवान शहीद हो गए और  4 जवान घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक इलाके में अतिरिक्त सुरक्षाबल भेजे गए हैं और घायलों के उपचार की समुचित व्यवस्था की गई है।

Follow On WhatsApp
Follow On Telegram
---Advertisement---

Leave a Comment