---Advertisement---

राष्ट्रीय लोकसेवा दिवस पर 16 लोकसेवकों को मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार

By Harshit Shukla

Published on:

Click Now

भोपाल। राष्ट्रीय लोकसेवा दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश के 16 उत्कृष्ट लोकसेवकों को सम्मानित किया। राजधानी स्थित आरसीव्हीपी नरोन्हा प्रशासन एवं प्रबंधकीय अकादमी में आयोजित कार्यक्रम में वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए चयनित अधिकारियों को एक लाख रुपये की राशि और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। मुख्यमंत्री ने सभी लोकसेवकों को नवाचार और सुशासन में किए गए योगदान के लिए बधाई दी।

डॉ. यादव ने अपने संबोधन में कहा कि विकसित भारत@2047 के लक्ष्य में मध्यप्रदेश की अहम भूमिका है। उन्होंने लोकसेवकों से मिशन मोड में Ease of Living और Ease of Doing के लिए काम करने का आह्वान किया। उन्होंने चाणक्य और सरदार वल्लभ भाई पटेल के योगदान को याद करते हुए लोकसेवकों में डिग्निटी, इंटीग्रिटी और इंकरप्टिबिलिटी के गुणों की महत्ता पर बल दिया।

सम्मानित लोकसेवकों में माधव प्रसाद पटेल, अदिति गर्ग, डॉ. इंदिरा दांगी, शारदा डुवडे, आलोक पौराणिक, चंद्रमोहन ठाकुर, डॉ. यशपाल सिंह, संजय जोशी, अमित तोमर, ऋषभ गुप्ता, गणेश शंकर मिश्रा, दिवांग सिंह, प्रवीण सिंह अढायच, प्रो. बेला सचदेवा, भूपेंद्र कुमार चौधरी और शीला दाहिमा शामिल हैं।

इस अवसर पर नरोन्हा व्याख्यान श्रृंखला का आयोजन भी किया गया, जिसमें मुख्य वक्ता दीपक बागला ने सुशासन से जुड़े अनुभव साझा किए। कार्यक्रम का संचालन अकादमी के संचालक मुजीबुर्रमान ने किया।

Follow On WhatsApp
Follow On Telegram
---Advertisement---

Leave a Comment