रीवा। जिले के रायपुर कर्चुलियान थाना अंतर्गत बुढ़िया गांव में पिता ने अपने ही पुत्र पर लाइसेंसी 12 बोर की बंदूक से फायर कर दिया और बंदूक से निकली हुई गोली के छर्रे पुत्र के पांव में धस गए। घायल पुत्र को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है और उसकी लाइसेंसी बंदूक भी जप्त कर ली है।
आपसी विवाद में चला दी गोली
जानकारी के तहत रायपुर कर्चुलियान थाना के बुढ़िया गांव निवासी रजनीश सिंह और उनके पुत्र रोशन सिंह के बीच आपसी विवाद होने लगा और बातचीत में विवाद इतना बढ़ गया कि नाराज पिता रजनीश सिंह अपनी 12 बोर की बंदूक से फायर कर दिए। गोली के छर्रे उनके पुत्र रोशन के पांव में धस गए हैं। पुलिस कप्तान विवेक सिंह ने घटना के संबंध में जानकारी देते हुए मीडिया को बताया कि पिता-पुत्र के बीच आपसी विवाद होना सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने जानलेवा हमले का अपराध दर्ज करके कार्यवाही कर रही है वहीं इस घटना से बुढ़िया गांव में सनाका खींचा हुआ है। घटी घटना को लेकर लोगों में चर्चा हो रही है।