एमपी। मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड जीत दर्ज करते हुए 29 की 29 सीट भाजपा के खाते में डाल दी। तो वही मध्य प्रदेश से 5 सांसदों को मोदी कैबिनेट में जगह मिली है। एमपी से ओबीसी, अनुसूचित जनजाति एवं दलित वर्ग के सांसदों को मोदी कैबिनेट में जगह दी गई है। मोदी कैबिनेट में जहां ज्योतिरादित्य सिंधिया और वीरेंद्र खटीक को दूसरी बार मौका मिला है, वहीं शिवराज सिंह चौहान, धार सांसद सावित्री ठाकुर, दुर्गादास को पहली बार मोदी कैबिनेट में मंत्री पद की शपथ दिलाई गई हैं।
मोदी कैबिनेट में इन्होने बनाई जगह
मोदी सरकार एमपी से पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, ज्योतिरादित्य सिंधिया, टीकमगढ़ से आठ बार के सांसद वीरेंद्र खटीक, धार से सांसद सावित्री ठाकुर और बैतूल-हरदा लोकसभा क्षेत्र से दुर्गादास उइके को मंत्री बनाया गया है। शिवराज और सिंधिया ओबीसी वर्ग से, सावित्री ठाकुर और दुर्गादास उइके अनुसूचित जनजाति और वीरेंद्र खटीक अनुसूचित जाति वर्ग से आते हैं।