---Advertisement---

दो पक्षों में अधाधूंध फायरिंग, 4 की मौत 8 घायल

By Viresh Singh

Published on:

Click Now

पंजाब। राज्य के गुरदासपुर जिले के बटाला के विथवन गांव में दो पक्षों के बीच जमकर फायरिंग होने की घटना सामने आई है। जिसमें दोनों पक्षों से चार लोगों की मौत हो गई है जबकि आठ लोग घायल हुए हैं। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना में कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। वही जानकारी लगते ही पंजाब पुलिस मौके पर पहुची है और दोनों पक्षों की ओर लिखपढ़ी कर रही है। पुलिस अस्पताल में भी पहुच कर घटना के सबंध में जानकारी ली है।

गोलियों से छलनी हुई कार

दोनों पक्षों के ओर की गई जबरदस्त फायरिंग की कहानी कार बंया कर रही है। जंहा चलाई गई गोलियों से कार छलनी हो गई है तो इस घटना में 4 लोग गोली का निशान बन गए जबकि आठ अन्य लोग इस घटना में घायल हैं। इस घटना को लेकर पंजाब में राजनीति भी तेज हो गई है भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने घटना को लेकर पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि पंजाब में कानून व्यवस्था विफल हो गई है और पंजाब की भगवंतमान सरकार कानून व्यवस्था नही बना पा रही है। जिससे इस तरह की घटनाएं घटित हो रही है।

Follow On WhatsApp
Follow On Telegram
---Advertisement---

Leave a Comment