रीवा। मध्य प्रदेश के रीवा का मेडिकल क्षेत्र नित नए कीर्तिमान रचा रहा है और यंहा के डॉक्टर अब महानगरों की तर्ज पर मरीजों का उच्च ईलाज करने में सफल हो रहे है। सुपर स्पेस्लिटी अस्पताल के साथ ही संजय गांधी अस्पताल के डॉक्टरों की मेहनत लगातार रंग ला रही है और मरीजों को बेहतर इलाज मिलना संभव हो रहा है। ऐसी ही एक सफल सर्जरी मध्य प्रदेश के रीवा के संजय गांधी अस्पताल में पहली बार की गई है। जिसमें मरीज का खराब हो चुका पूरा जबड़ा बदलकर डॉक्टरों ने जहां मरीज को एक नया जीवन दिया है वही प्रदेश के अंदर मेडिकल क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान हासिल किया है।
नागपुर से मंगाया गया था जबड़ा
संजय गांधी अस्पताल के दंत रोग विभाग की विभागाध्यक्ष डॉक्टर गीता त्रिपाठी ने बताया कि 29 वर्ष का एक युवक दांत की समस्या लेकर इलाज के लिए आया था। जांच के दौरान उसके जबड़े में काफी समस्या पाई गई। इसके लिए नागपुर से दूसरा जबड़ा मगाया गया और सर्जरी करने के लिए डॉक्टरों की टीम बनाई गई थी। जहां जबड़े की सर्जरी सफलतापूर्वक की गई है।
डॉक्टर गीता त्रिपाठी ने बताया कि मध्यप्रदेश में यह पहली सर्जरी दांत रोग विभाग के द्वारा की गई है। ऐसी सर्जरी महानगरों एवं नागपुर आदि बड़े शहरों में हो पा रही है। यंहा के डॉक्टरों ने पहली बार इस तरह की सर्जरी किए है। जिसमें मरीज के जबड़े का पूरा मेंन्यूल निकाला गया और दूसरा जबड़ा लगाया है। उन्होने बताया कि मरीज अब पूरी तरह से ठीक होकर अपनी लाइफ स्टाइल जी रहा है।