नाइजीरिया। नाइजीरिया के ख्वाजा शहर में धमाके हुए हैं। जिससे न सिर्फ सड़क और अस्पताल परिसर में मृतकों की लाशें पाई गई बल्कि शादी समारोह एवं अंतिम संस्कार स्थल पर भी मृतक के शव मिले है। वहीं घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
यहां हुए धमाके
खबरों के तहत नाइजीरिया में तीन सिलसिलेवार धमाके हुए है। जिसमें एक शादी समारोह स्थल पर एक धमाका हुआ है। खबरों के तहत एक महिला अपने बच्चें को पीठ पर बांधकर शादी समारोह में पहुंची थी और इसी बीच उसने खुद को विस्फोट से उड़ा दिया, तो वही अधिकारियों के अनुसार सड़कों के साथ अंतिम संस्कार वाली जगह पर भी विस्फोट किया गया है। मरने वालों में बच्चे और गर्भवती महिलाएं भी शामिल हैं।
18 लोगों की मौत 42 घायल
जो जानकारी आ रही है उसके तहत नाइजीरिया में हुए बम धमाकों में अब तक महिला-पुरुष-बच्चों को मिलाकर तकरीबन 18 लोगों की मौत हुई है जबकि 42 लोग घायल हो गए हैं। इनमें से 19 लोग गंभीर रूप से घायल हुए है।