---Advertisement---

प्रयागराज में सो रही मां-बेटी को पेट्रोल डालकर जलाने की कोशिश, हालत नाजुक

By Harshit Shukla

Published on:

Click Now

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के सरायइनायत थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। सहसों पुलिस चौकी क्षेत्र के चकिया घरहरा गांव में एक घर में सो रही मां बेटी को अज्ञात लोगों ने पेट्रोल डाला कर जिंदा जलाने की कोशिश की। फिलहाल दोनों का उपचार चल रहा है लेकिन हालत नाजुक है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।  घटना की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।

मिली जानकारी के मुताबिक आधी रात को चारपाई पर सो रही मां बेटी पर अज्ञात लोगों ने पेट्रोल डाल कर आग लगा दी और फरार हो गए। दोनों ने जब शोर मचाया तब घरवाले जागे और उन दोनों को बचाने की कोशिश की। आग बुझाए जाने तक 38 वर्षीय रानी देवी पत्नी राजेश भारतीय एवं उसकी चार वर्षीय पुत्री मेनका लगभग 80 फिसद झुलस गए थे। 

घरवालों नेतत्काल पीड़ितों को उपचार के लिए स्वरूप रानी अस्पताल में भर्ती कराया, जहाँ उनकी हालात नाजुक बनी हुई है। बताया जा रहा है कि इतने बड़े जघन्य कांड की खबर मिलने के बाद भी पुलिस सोयी रही। थाने से केवल पीआरबी कांस्टेबल आए और बैरंग वापस लौट गए। 

Follow On WhatsApp
Follow On Telegram
---Advertisement---

Leave a Comment