---Advertisement---

अखिलेश ने अपने सांसद को बताया ‘अयोध्या का राजा’, भाजपा बोली-अहंकार सिर पर चढ़ा

By Harshit Shukla

Published on:

Click Now

नई दिल्ली। संसद के मानसून सत्र में दोनों सदनों को आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने संबोधित किया। इस अभिभाषण के बाद पक्ष और विपक्ष में जम कर घमासान हुआ है। इस बीच संसद में अपने अलग ही रंग में पहुंचने वाले सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने एक कुछ ऐसा कह दिया है जो चर्चा का विषय बना हुआ है।

गौरतलब है कि अखिलेश यादव आजकल फैजाबाद संसदीय सीट से जीते अवधेश प्रसाद के साथ काफी नज़र आ रहे हैं। राम मंदिर के बावजूद फैजाबाद सीट सपा के खाते में जाने जाना जहां बीजेपी के लिए शर्मनाक है तो वहीं अखिलेश यादव के लिए शान का विषय बना हुआ है। अखिलेश संसद में इसी जीत के बारे में बताते हुए कहते हैं कि भाजपा ने केवल अयोध्या यानी फैजाबाद को बर्बाद किया, लेकिन सपा वाले लोकतंत्र रक्षासेवक हैं।

अखिलेश इस दौरान सांसद अवधेश प्रसाद की बढ़ाई करते हुए कहा कि यह रक्षा सेवक तो हैं ही साथ ही अयोध्या के राजा भी हैं। अखिलेश के इस बयान पर अब भाजपा ने एतराज जताया है।

भाजपा ने जताया ऐतराज 

अखिलेश यादव के बयान पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा नेता शहजाद पूनावाला ने कहा कि एक जीत से सपा में अहंकार भर गयातभी वो ऐसी बातें कर रही है। उन्होंने कहा कि अयोध्या के सांसद को “अयोध्या का राजा” कहना शर्मनाक है, क्योंकि ये सिर्फ प्रभु श्री राम के लिए ही उपयोग होता है। यह सपा का शर्मनाक व्यवहार है। सपा का एजेंडा ही सनातन का अपमान है। वह लगातर हिन्दू धर्म पर प्रहार करती आ रही और अब नया एजेंडा शुरू किया है

Follow On WhatsApp
Follow On Telegram
---Advertisement---

Leave a Comment