---Advertisement---

स्टॉल से खरीदकर खाया “चिकन शोरमा”, बिगड़ी तबियत, इलाज के दौरान मौत, दो लोग गिरफ्तार

By Shashikant Mishra

Published on:

Click Now

मुंबई से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। चिकन शोरमा खाने से यहां एक 19 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक की जान जाने के बाद पुलिस ने उन दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है, जिनके स्टॉल से उसने चिकन शोरमा खरीदा था। एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतक की पहचान प्रथमेश भोसके के रूप में हुई है। वह 3 मई को ट्रोम्बे इलाके में स्थित आरोपियों के स्टॉल से खाद्य सामग्री खरीदकर लाया था।

डॉक्टर ने जांच कर किया भर्ती

पुलिस अधिकारी ने बताया कि 4 मई को भोसके को पेट में दर्द और उल्टी होने पर नजदीकी नगरपालिका अस्पताल ले जाया गया। बाद में फिर उसकी तबीयत खराब हो गई, जिसके चलते 5 मई को परिवार के सदस्य उसे नगर निगम संचालित केईएम अस्पताल ले गए। ट्रोम्बे थाने के एक अधिकारी ने कहा कि एक डॉक्टर ने उसका इलाज किया और घर भेज दिया। अधिकारी ने कहा कि व्यक्ति की तबीयत लगातार खराब हो रही थी, इसलिए उसे रविवार शाम को फिर से केईएम अस्पताल ले जाया गया, जहां एक डॉक्टर ने जांच कर उसे भर्ती कर लिया।

भारतीय दंड संहिता के तहत प्राथमिकी

अधिकारी ने बताया कि अस्पताल के अधिकारियों ने मामले की सूचना पुलिस को दी, जिसने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता के तहत प्राथमिकी दर्ज की। उन्होंने कहा कि सोमवार को व्यक्ति की मौत हो गई। अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने दो खाद्य विक्रेताओं- आनंद कांबले और अहमद शेख को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 304 (गैर-इरादतन हत्या) समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

Follow On WhatsApp
Follow On Telegram
---Advertisement---

Leave a Comment