---Advertisement---

विधायक निधि पर सियासत, कांग्रेस ने लगाया भेदभाव का आरोप

By Harshit Shukla

Published on:

Click Now

भोपाल। मध्य प्रदेश में विधायकों को दी जाने वाली विकास निधि को लेकर कांग्रेस और भाजपा के बीच सियासी घमासान तेज हो गया है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार निधि के आवंटन में भेदभाव कर रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री मोहन यादव को पत्र लिखकर इस मामले पर संज्ञान लेने की मांग की।

वहीं, कांग्रेस विधायक और पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह ने भी विधानसभा में इस मुद्दे को उठाया और सरकार पर पक्षपात का आरोप लगाया। दूसरी ओर, भाजपा ने इन आरोपों को खारिज करते हुए सफाई दी है। जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट ने कहा कि राज्य सरकार ‘सबका साथ, सबका विकास’ की नीति पर काम कर रही है और किसी भी विधायक के साथ भेदभाव नहीं किया जा रहा है।

उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने भी कांग्रेस के आरोपों को निराधार बताया और कहा कि सरकार सभी को साथ लेकर चलने के लिए प्रतिबद्ध है। इस मुद्दे पर दोनों दलों के बीच तकरार लगातार बढ़ती जा रही है।

Follow On WhatsApp
Follow On Telegram
---Advertisement---

Leave a Comment