---Advertisement---

मोहन सरकार के कर्ज लेने पर कांग्रेस ने लगाया गंभीर आरोप

By Harshit Shukla

Published on:

Click Now

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार द्वारा लगातार कर्ज लेने के फैसले को लेकर कांग्रेस ने राज्य की आर्थिक स्थिति पर गंभीर सवाल उठाए हैं। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने आरोप लगाया कि राज्य की अर्थव्यवस्था डांवाडोल स्थिति में है और सरकार बार-बार कर्ज लेने पर निर्भर हो रही है।

उन्होंने कहा कि वर्तमान वित्तीय वर्ष में सरकार ने कई बार कर्ज लिया है, और इसके चलते राज्य पर कर्ज का भारी बोझ बढ़ता जा रहा है। उनके अनुसार, वर्तमान में राज्य पर 3.95 लाख करोड़ रुपये का कर्ज है, और वित्तीय वर्ष 2024-25 में यह आंकड़ा 4.50 लाख करोड़ तक पहुंच सकता है।

कांग्रेस का आरोप है कि कर्ज की इस बढ़ती रकम के बावजूद सरकार खर्चों पर नियंत्रण नहीं कर पा रही है, और राज्य की आय के नए स्रोतों को बढ़ावा देने में विफल रही है। कांग्रेस ने सरकार की आर्थिक नीतियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि कर्ज का बोझ बढ़ने से प्रदेश की वित्तीय स्थिति कमजोर हो रही है।

वहीं, बीजेपी ने इन आरोपों का जोरदार खंडन किया है। बीजेपी नेता सचिन सक्सेना ने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में मध्य प्रदेश की स्थिति बदहाल थी, लेकिन अब राज्य विकासशील राज्यों में गिना जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार गरीबों की भलाई के लिए काम कर रही है और सभी कार्य विधि संगत और नियमों के तहत किए जा रहे हैं। बीजेपी ने कांग्रेस पर यह आरोप भी लगाया कि वह विकास की गति को रोकने की कोशिश कर रही है और उसके पास कोई ठोस मुद्दे नहीं हैं।

 

Follow On WhatsApp
Follow On Telegram
---Advertisement---

Leave a Comment