नई दिल्ली। कोलकाता में हुई महिला चिकित्सक की निर्मम हत्या का देश भर में किया जा रहा है। मध्य प्रदेश में भी इसका असर देखने को मिल रहा है। यहां जूनियर डॉक्टर्स ने भी विरोध जताया। विरोध में आज भोपाल एम्स के डॉक्टर हड़ताल पर चले गये हैं। हड़ताल का गंभीर असर नजर आ रहा है। मरीज हाल बेहाल हो गए हैं। लगभग 800 रेजिडेंट और जूनियर डॉक्टरों ने ओपीडी सेवा ठप कर दी। हड़ताल पर बैठे डॉक्टर्स मृतक छात्रा के लिए इंसाफ की मांग की। वह डॉक्टर प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग कर रहे हैं।
अपको बता दें कि भोपाल एम्स ओपीडी में हर दिन लगभग 5000 मरीज इलाज कराने पहुंचते हैं। यहां 40 से ज्यादा ओपीडी है। जहां भरोसा कर मरीज प्रदेश के कोने कोने से पहुंचते हैं। लेकिन चिकित्सकों को हड़ताल की वजह से हर तरफ अफरा तफरी का माहौल है। मरीज इलाज के लिए भटक रहे हैं। कईयों को तो वापस लौट जाना पड़ा।
यहां सिर्फ सीनियर डॉक्टर्स ही मरीजों का इलाज कर रहे थे। ऐसे में मरीजों और डॉक्टर्स को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। भीड़ की वजह से सीनियर डॉक्टरों पर काम का लोड बढ़ गया है
गौरतलब ही कि कोलकाता में चौथी मंजिल के सेमिनार हॉल से अर्ध नग्न हालत में महिला डॉक्टर का शव बरामद हुआ था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में रेप की पुष्टि हुई थी। इस निर्मम हत्याकांड ने देश को हिला कर रख दिया है। उसी के विरोध में डॉक्टर्स विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।