---Advertisement---

रक्षाबंधन के दिन महाकाल मंदिर में लगेगा सवा लाख लड्डुओं का महाभोग, बंधेगी राखी

By Harshit Shukla

Published on:

Click Now

उज्जैन। सावन मास के पूर्णिमा तिथि को भाई-बहनों के अटूट प्यार का त्यौहार रक्षा बंधन बड़ी धूम धाम से मनाया जाता है। इस बार उज्जैन के ज्योतिर्लिंग भगवान महाकाल के मंदिर में भी इस पर्व को भव्य तरीके से मानाने की तैयारियां चल रही हैं। 19 अगस्त को पड़ने वाले रक्षाबंधना के इस खास मौके पर महाकाल मंदिर में भगवान शिव को सवा लाख लड्डू का महाभोग लगाया जाएगा। साथ ही पुजारी परिवार की महिलाएं ही भगवान महाकाल को राखी बांधेंगी।

साथ ही श्रावण मास का आखिरी सोमवार होने के कारण महाकाल भगवान की सवारी भी निकाली जायेगी। आपको बता दें कि यह वर्षों पुरानी परंपरा है कि मंदिर में भस्म आरती करने वाले पुजारी की तरफ से भगवान महाकाल को सवा लाख लड्डू का महाभोग लगाया जाता है। 

होगा श्रिंगार 

यह दिन बड़ा खास होता है। इस दिन भगवान का श्रृंगार सोने व चांदी के आभूषणों से किया जाता है। रक्षाबंधन के दिन रविवार-सोमवार की दरमियानी रात 2.30 बजे भस्म आरती में उत्सव मनाया जाएगा। वहीं पुजारी घर की महिलाओं ने अभी से भगवान को राखी बांधने के लिए अपनी तैयारियां शुरू कर दिन हैं।

सवा लाख लड्डुओं के महाभोग का होता है विशेष महत्व

इस दिन सबसे पहले पुजारी पंचामृत और फलों के रस से भगवान महाकाल का महाअभिषेक करेंगे। उसके बाद भगवान महाकाल का दिव्य श्रृंगार किया जायेगा। फिर पुजारी परिवार की महिलाएं भगवान महाकाल को राखी बांधेगी। अंत में भगवान को सवा लाख लड्डुओं का भोग लगेगा जो भक्तों में वितरित किया जायेगा।

Follow On WhatsApp
Follow On Telegram
---Advertisement---

Leave a Comment