---Advertisement---

भोपाल: पीएफ की राशि जमा नहीं होने से नाराज हुए ड्राइवर-कंडक्टर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर, थामे डेढ़ सौ सिटी बसों के पहिए

By Shashikant Mishra

Published on:

Click Now

भोपाल। राजधानी भोपाल में शुक्रवार को करीब 149 बसों का संचालन नहीं किया गया। दरअसल पीएफ की राशि जमा नहीं होने पर ड्राइवर और कंडक्टरों ने नाराजगी व्यक्ति की है। राजधानी में बसें नहीं चलने से यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई। कई रूटों पर उन्हें बसों का आधे घंटे तक इंतजार करना पड़ा। इधर, पीएफ की राशि को लेकर ही भोपाल सिटी लिंक लिमिटेड (बीसीसीएल) बस कंपनी मां एसोसिएट को नोटिस देने की बात कही है।

नाराज ड्राइवर और कंडक्टर्स ने बाग मुगालिया स्थित सिटी बस डिपो में प्रदर्शन भी किया। उनका कहना है कि संबंधित बस कंपनी ने करीब 14 महीने की पीएफ राशि जमा नहीं कराई है। यह अमानत में खयानत का मामला है। इसलिए तुरंत राशि दी जाए। इसके बाद ही बसें चलाएंगे। गौरतलब है कि भोपाल में कुल 368 सिटी बसें दौड़ती हैं। इनमें से आधी बसें नहीं चलने से कई रूट पर यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गईं। वे बसों का इंतजार करते रहे। आधे घंटे के अंतराल में बस मिल सकी। उधर, डिपो में ड्राइवर और कंडक्टर्स ने प्रदर्शन भी किया।

Follow On WhatsApp
Follow On Telegram
---Advertisement---

Leave a Comment