---Advertisement---

आज रायपुर में होगा ‘मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना’ का कार्यक्रम,छात्र-छात्राओं को मिलेंगे 2-2 लाख रुपए

By Harshit Shukla

Published on:

Click Now

रायपुर। आज 15 जून को राजधानी रायपुर स्थित न्यू सर्किट हाउस में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ‘मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना’ के तहत चयनित 31 मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित करेंगे। इन सभी छात्र-छात्राओं के माता-पिता निर्माण श्रमिक हैं और ये बच्चे 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के टॉप 10 में स्थान प्राप्त कर चुके हैं।

कार्यक्रम में प्रत्येक छात्र को दो-दो लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी, जिसमें एक लाख रुपए दोपहिया वाहन के लिए और एक लाख रुपए नकद शामिल हैं। कार्यक्रम में श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन और भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अध्यक्ष डॉ. राम प्रताप सिंह भी उपस्थित रहेंगे।

इसके साथ ही प्रदेश के 38,200 से अधिक निर्माण श्रमिकों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के तहत 19.71 करोड़ रुपए से अधिक की सहायता राशि DBT के माध्यम से सीधे उनके खातों में ट्रांसफर की जाएगी।

प्रमुख योजनाएं और लाभार्थी विवरण इस प्रकार है:

  • मिनीमाता महतारी जतन योजना: 1,915 श्रमिकों को ₹3.83 करोड़
  • सायकल सहायता योजना: 279 श्रमिकों को ₹10.33 लाख
  • श्रमिक औजार सहायता योजना: 6,319 श्रमिकों को ₹2.19 करोड़
  • सिलाई मशीन सहायता योजना: 12 श्रमिकों को ₹94,800
  • नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना: 4,825 श्रमिकों को ₹96.17 लाख
  • नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना: 155 श्रमिकों को ₹37.63 लाख
  • दीर्घायु सहायता योजना: 2 श्रमिकों को ₹40,000
  • सुरक्षा उपकरण सहायता योजना: 4,939 श्रमिकों को ₹74.08 लाख
  • उत्कृष्ट खेल प्रोत्साहन योजना: 1 श्रमिक को ₹50,000
  • दीदी ई-रिक्शा योजना: 7 श्रमिकों को ₹7 लाख
  • मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना: 264 श्रमिकों को ₹2.64 करोड़
  • नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना: 2,486 श्रमिकों को ₹4.97 करोड़
  • श्रमिक सियान सहायता योजना: 372 श्रमिकों को ₹74.40 लाख
  • गणवेश एवं पुस्तक सहायता योजना: 15,066 श्रमिकों को ₹2 करोड़

यह कार्यक्रम प्रदेश के श्रमिक परिवारों के लिए नई आशा और प्रोत्साहन का प्रतीक बनेगा।

 

Follow On WhatsApp
Follow On Telegram
---Advertisement---

Leave a Comment