रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने दो दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ आ रहीं हैं। मुर्मू छत्तीसगढ में 25 और 26 अक्टूबर को रहेंगी। अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान वह प्रदेश में आयोजित शैक्षणिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगी। जानें दो दिवसीय दौरे के दौरान राष्ट्रपति किस समय कहां रहेंगी मौजूद-
राष्ट्रपति के पहले दिन 25 अक्टूबर का कार्यक्रम
सुबह 11 बजे राष्ट्रपति रायपुर एयरपोर्ट पर पहुंचेंगी। यहीं से वो सुबह के करीब 11:30 बजे रायपुर एम्स के दूसरे दीक्षांत समारोह में पहुंचेंगी। दोपहर 1 बजे यहां से रवाना होंगी। यहां से राजभवन जाएंगी। NIT रायपुर के 14वें दीक्षांत समारोह में वह दोपहर 3 बजे शामिल होंगी। उसके बाद नवा रायपुर पुरखौती मुक्तांगन में शाम 4:30 बजे स्थानीय आदिवासियों से भेंटकर चर्चा करेंगी। शाम 6 बजे राजभवन वापस आएंगी और रात्रि विश्राम यही पर करेंगी।
दूसरे दिन का ऐसा रहेगा कार्यक्रम
अपने दौरे के दूसरे दिन राष्ट्रपति सुबह 9 बजे विवेकानंद सरोवर पहुंचेंगी। सुबह 10 बजे रायपुर एयरपोर्ट से भिलाई जाएंगी। IIT भिलाई के चौथे दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। भिलाई से वापस रायपुर राजभवन के लिए वह दोपहर 1:30 बजे रवाना होंगी। दोपहर 3:30 बजे पं. दीनदयाल उपाध्याय स्मृति चिकित्सा एवं आयुष विश्वविद्यालय के तीसरे दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। शाम 5 बजे दीक्षांत समारोह के बाद दिल्ली के लिए रायपुर एयरपोर्ट से रवाना होंगी।