सिंगर पलक मुछाल। इंदौर में छोटी सी बच्ची जब अपने गायिकी को स्टेज पर प्रस्तुत करती थी तो सारा इंदौर झूम उठता था। आज वही पलक मुछाल बच्चों के लिए जीवन रेखा के रूप में सामने आ रही और अब तक में उन्होंने 3000 बच्चों के दिल का ऑपरेशन स्वयं के खर्चे से करवा कर अपने सामाजिक जीवन को पूरा करने में सफल हो रही। उनके इस सामाजिक सोच के चलते बॉलीवुड की पलक चहेती है।
7 साल की आयु में शुरू किया था स्टेज शो
बताते हैं कि इंदौर की रहने वाली पलक मुछाल के जब खेलने की उम्र थी तब उन्होंने 7 साल की आयु में स्टेज शो शुरू किया था। गायक पलक की गायकी को सुनने के लिए इंदौर के लोग उमड़ पढ़ते थे तो उन्होंने अपनी कमाई को सामाजिक सरोकारों में भी लगाने के लिए काम करती आ रही है।
3000 बच्चों के दिल का करवाया ऑपरेशन
गायक पलक मुछाल अब तक में 3000 बच्चों के दिल का ऑपरेशन करवा चुकी है। हाल ही में उन्होंने जो अपना 3000वां ऑपरेशन करवाया है वह इंदौर निवासी बालक आलोक शाह के हृदय का ऑपरेशन है। इस दौरान पलक भावुक हो गई और उन्होंने कहा कि बच्चों के जीवन को लेकर पीछे मुड़कर देखती है तो यह सपना जैसा लगता है। उनका कहना है कि आगे भी इसी तरह से अपने लक्ष्य में काम करती रहेगी।
सिलाई का काम करते हैं आलोक के पिता
इंदौर निवासी आलोक के पिता सुरेंद्र रुक्मिणी नगर में सिलाई का काम करके परिवार का जीवन यापन कर रहे हैं। उन्होंने बच्चे के दिल में छेद होने के कारण इलाज के लिए पलक से संपर्क किया था और पलक ने मुंबई के थाड़े की महावीर हॉस्पिटल में आलोक का सफल ऑपरेशन करवाया और उसका खर्च स्वयं बहन किया। आर्थिक रूप से कमजोर इस तरह के परिवार के लोगों की मदद के लिए पलक काम करती आ रही हैं। बताते हैं कि ऑपरेशन के बाद आलोक की छुट्टी हो गई और वह स्वस्थ है।
बॉलीवुड की भी चहेती है पलक
पलक मुछाल बॉलीवुड की चहेती है।ं अमिताभ बच्चन हो या फिर सलमान खान, सभी का उन्हे दुलार मिलता है। सलमान खान उन्हे बेटी जैसा दुलार देते हैं। पलक मुछाल ने 6 नवंबर को मुंबई में म्यूजिक कंपोजर एवं गायक मिथुन शर्मा से विवाह करके अपने दांपत्य जीवन की शुरुआत की है।