---Advertisement---

सीएम योगी ने दिया निर्देश, यूपी में होगी 42 हजार पदों पर होग होमगार्ड जवानों की भर्ती

By Harshit Shukla

Published on:

Click Now

लखनऊ। देश भर में पेपर लीक से मचे बवाल के बीच यूपी से युवाओं के लिए बड़ी ख़बर आ रही है। यहां योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिया है कि होमगार्ड जवानों की संख्या बढ़ाई जाए। इस निर्देश के तहत प्रदेश में 42 हजार पदों पर होमगार्ड जवानों की भर्ती करने को कहा गया है। भर्ती 21-21 हजार पदों पर दो चरणों में होगी।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने एक समीक्षा बैठक एक दौरान कानून व्यवस्था बनाये रखने में होमगार्ड स्वयंसेवकों सराहना की। साथ ही उन्हें इस तरह ट्रेन करने के निर्देश दिए की वो आपदा के समय काम आएं। होमगार्डों के लिए उन्होंने  कहा कि आपदा मित्रों का प्रशिक्षण करा कर उन्हें भी होमगार्ड स्वयंसेवक के रूप में सेवा देने का अवसर दिया जाए।

इसके साथ ही उनका साप्ताहिक ड्रिल कराने का निर्देश भी दिया। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था को सुचारू रूप से बनाये रखना हो या आपदा का समय होमगार्ड की भूमिका प्रमुख होती है उनका सेवा भाव सराहनीय है। अन्य राज्यों में भी उत्तर प्रदेश के होमगार्ड स्वयंसेवकों ने उत्कृष्ट कार्य किया है। इस दौरान बताया गया कि होमगार्ड स्वयंसेवकों के 1,18,348 पद स्वीकृत हैं। जिनमे से 76 हजार से अधिक पूर्णकालिक होमगार्ड हैं और लगभग 75 हजार ड्यूटी पर तैनात हैं।  इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि दो-दो चरणों को मिलकर  21-21 हजार होमगार्ड स्वयंसेवकों की भर्ती की जानी चाहिए।

Follow On WhatsApp
Follow On Telegram
---Advertisement---

Leave a Comment