---Advertisement---

क्या दिल्ली सरकार संकट में… लागू होगा राष्ट्रपति शासन…

By Viresh Singh

Published on:

Click Now

नई दिल्ली। देश के राजधानी नई दिल्ली के सरकार की नैया डगमगाती हुई नजर आ रही है। यह खुद दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी ने शुक्रवार को मीडिया से चर्चा करते हुए कंही है। उन्होने आरोप लगाया है कि दिल्ली की चुनी हुई सरकार के खिलाफ बड़ी साजिश रची जा रही और जानकारी आ रही कि केंद्र सरकार दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लगाने का षड़यंत्र कर रही है।

इस तरह का दिया तर्क

दिल्ली की मंत्री आतिशी ने इसके लिए तर्क देते हुए बताया कि किसी भी आईएएस अधिकारियों की पोस्टिंग जो गृह मंत्रालय करता है वह नहीं की जा रही। दिल्ली में पिछले कुछ समय से सीनियर अधिकारियों की पोस्टिग नहीं की गई, जबकि विभागों में पद खाली हैं और अधिकारी नहीं है।
आतिशी ने कहा कि दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना भी बिना वजह ही गृह मंत्रालय को चिट्ठी लिख रहे हैं की सरकार काम नहीं कर रही है। इतना ही नहीं मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निज़ सचिव को भी हटाया गया। इससे या साफ जाहिर है कि दिल्ली सरकार के खिलाफ साजिश रची जा रही और केंद्र सरकार राष्ट्रपति शासन लगाने की तैयारी कर रही है। आतिशी ने कंहा कि यह सब कुछ अरविंद केजरीवाल सरकार के खिलाफ एक राजनीतिक खड्यंत्र के तहत किया जा रहा।

जनता ने चुनी है सरकार

दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी ने कहा कि दिल्ली की जनता ने आम आदमी की सरकार चुनी है। आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली सरकार के लिए अपना बहुमत साबित किया है। आप और अरविंद केजरीवाल के पास बहुमत है। इसके बाद भी अगर राष्ट्रपति शासन लगाया जाता है तो या जनता के बहुमत का अपमान है। उन्होंने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि अगर इस तरह का खड्यंत्र किया गया तो आम आदमी पार्टी जनता के हितों को लेकर सड़क से लेकर संसद तक लड़ाई लड़ेगी।

Follow On WhatsApp
Follow On Telegram
---Advertisement---

Leave a Comment