ईद-उल-फितर। ईद का चांद बुधवार की शाम को देखा गया और चांद नजर आते ही देश भर में ईद की बंधाई शुरू हो गई है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश वासियों को ईद की बंधाई दी है।
चांद नजर आने के साथ ही मुस्लिम भाईयों को रोजा पूरा हो गया है तो वही रमजान का महीना अब समाप्त हो रहा है। देश भर में ईद की तैयारी सभी ने देश भर में कर ली है। चांद का दीदार होने के साथ ही अब गुरुवार को ईद-उल-फितर का त्योहार देश भर में मनाया जा रहा है। शांति एवं भाईचारे के इस त्यौहार को लेकर सभी ने तैयारी की है और सभी मस्जिदों में समय पर नमाज पढ़ी जाएगी। इसके बाद सभी एक दूसरे के गले लगकर ईद की बधाइयां देंगे।
रीवा में तय वक्त पर होगी ईद की नमाज
शान्ती एवं सदभाव का प्रतीक ईदुल फित्र का मुबारक त्योहार परम्परागत रूप से पूरे जोशो खरोस एवं अकीदत मंदी के साथ मनाये जाने की तैयारी पूरी कर ली गई है। रहमत और अरकत के महीने रमजानुल मुबारक के 30 रोजे मुकम्मल होने के बाद 11 अप्रैल को इदुलफित्र का त्योहार मनाया जायेगा। चांद रात में मुस्लिम भाई ईद की तैयारियों में जुट गये है उक्त आशय की जानकारी प्रेस को जारी करते हुये कमेटी के सेकेट्री एड0 महमूद खान ने बताया कि ईद-उल-फित्र की नमाज़ का वक्त कमेटी द्वारा तय कर दिया गया है।
नमाज का वक्त तय
जिसके मुताबिक बीहर नदी के तट पर स्थित मुख्य ईदगाह घोघर एवं बादशाही ईदगाह बिछिया रीवा में सुबह 08ः00 बजे ईद की नमाज़ अदा की जायेगी। जामा मस्जिद दाराशाह तकिया बिछिया, जामा मस्जिद शफीक हमीदिया कालोनी ढेकहा, जामा मस्जिद यासीन कटरा, जामा मस्जिद रिसालदार घोघर एवं निज़ामिया मस्जिद खुटेही मे सुबह 08ः15 बजे नमाज़ होगी, जामा मस्जिद मौलवी साहब घोघर, जामा मस्जिद अब्दुल हफीज़ बोदाबाग, जामा मस्जिद तुर्कान निपनिया मे 08ः30 बजे नमाज़ होगी, जबकि जामा मस्जिद छोटी दरगाह शरीफ एवं नूरानी जामा मस्जिद बारणागर कालोनी मे सुबह 08ः45 बजे नमाज़ होगी, वहीं जामा मस्जिद तुर्कान घोघर, जामा मस्जिद बागीचा वाली पचमठा घोघर मे सुबह 09ः00 बजे तथा रज़ा मस्जिद धोबिया टंकी मे सुबह 09ः30 बजे नमाज़ का वक्त रखा गया है। केन्द्रीय जेल रीवा स्थित मस्जिद मे सुबह 10 बजे मुस्लिम बन्दियों को नमाज़ अदा करायी जायेगी। ईदगाह घोघर रीवा में शहर काजी मुफ्ती मुहम्मद मुबारक अजहरी नमाज अदा करायेगे।
Vnice बहुत-बहुत shubhkamnaen