---Advertisement---

भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी का स्वास्थ स्थिर, अस्पताल में भर्ती, राम रथ यात्रा के है अग्रणी दूत

By Viresh Singh

Published on:

Click Now

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी की तबीयत फिर बिगड़ गई है और उन्हें दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती किया गया है। बताया जाता है कि उन्हें न्यूरोलॉजी विभाग में भर्ती किया गया है जहां उनका स्वास्थ्य स्थिर बना हुआ है। डॉक्टरों की टीम आडवाणी का स्वास्थ्य परीक्षण बराबर कर रही है। 96 वर्षीय आडवाणी को उम्र से संबंधित स्वास्थ्य में दिक्कतें आ रही हैं। बता दें कि इसके पहले उन्हें दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

राम रथ यात्रा के है अग्रणी दूत

बीजेपी के वरिष्ठ नेता एलके आडवाणी राम रथ यात्रा के अग्रणी नेता की भूमिका पर रहे हैं। उन्होंने 25 सितंबर 1990 को गुजरात के सोमनाथ से राम रथ यात्रा शुरू की थी और अयोध्या में यात्रा का समापन हुआ था। उन्होंने राम मंदिर आंदोलन के प्रति लोगों में जागरूकता फैलाई थी। श्री आडवाणी लोकसभा में सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले विपक्ष के नेता भी हैं। श्री आडवाणी 7वे उप प्रधानमंत्री रहे और 2002 से 2004 तक इस पद पर उन्होंने काम किया है। भाजपा के सह संस्थापक में से एक और राष्ट्रीय स्वयंसेवक के सदस्य भी हैं। श्री आडवाणी 1998 से 2004 तक सबसे लंबे समय तक गृहमंत्री रहे हैं।

भारत रत्न प्राप्त है आडवाणी

ज्ञात हो कि इसी साल देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से एलके आडवाणी को सम्मानित किया गया है। स्वास्थ्य ठीक न होने के चलते श्री आडवाणी को राष्ट्रपति उनके आवास में पहुंचकर यह सम्मान प्रदान की हैं। इससे पहले आडवाणी को दूसरे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से भी नवाजा गया है। उन्हें 2015 में यह सम्मान दिया गया था।

Follow On WhatsApp
Follow On Telegram
---Advertisement---

Leave a Comment