---Advertisement---

भाजपा कार्यसमिति की बैठक में जेपी नड्डा बोले- कांग्रेस एक परजीवी पार्टी है, वह जिसके सहारे खड़ी होगी, उसे निगल जाएगी

By Shashikant Mishra

Published on:

Click Now

लखनऊ ।भाजपा की एक दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति बैठक आज राजधानी के डॉ. राम मनोहर लोहिया विधि विश्वविद्यालय के अंबेडकर सभागार में हो रही है। बैठक में पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शामिल हुए। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ सहित पार्टी के शीर्ष नेता इस बैठक में आए। इस मौके पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि भाजपा आज की भी पार्टी है और भविष्य की पार्टी भी। हमको ये बात समझनी चाहिए कि हमारे कंधों पर जो जिम्मेवारी मौसमी नहीं है। यह जिम्मेवारी सदैव और निरंतर हमारे कंधों पर है। उन्होंने कहा कि भारत की जनता ने लगातार तीसरी बार हमको समर्थन दिया है तो इसका मतलब यह है कि उसने एक विशेष कार्य के लिए यह जनादेश दिया है। हम पूरे भारत में राजनीति करते हैं। देश का कोई ऐसा कोना नहीं है जहां भाजपा की उपस्थित ना हो। भाजपा की इस स्थित में अपने कार्यकर्ताओं के दम पर यहां पहुंची है। कार्यकर्ता ही पार्टी के लिए सबसे महत्वपूर्ण है।

कांग्रेस तीसरी बार फेल हुई

उन्होंने कहा कि जहां कांग्रेस अकेले चुनाव लड़ी है वहां उसका स्ट्राइक रेट 26 प्रतिशत है और जहां वह किसी के साथ है वहां उसका स्ट्राइक रेट 50 फीसदी है। यह पार्टी एक परजीवी बन गई है। वहां दूसरी पार्टी के सहारे खड़ी होकर सत्ता पाना चाहती है। आज कांग्रेस क्षेत्रीय पार्टियों की ताकत पर खड़ी पार्टी है। यह बात रीजनल पार्टियों को समझनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जो इंडिया गठबंधन है वह सभी सीटें जोड़ लें तब भी हमारी अकेली सीटों से कम है।

संविधान खत्म करने का भ्रम फैलाया गया

उन्होंने कहा कि इतिहास गवाह है कि किस पार्टी ने संविधान का गला घोटा है। 90 बार कांग्रेस ने चुनी हुई सरकारों को गिराया है। मोदी की दस साल की सरकार में सिर्फ जम्मू में सरकार को हटाकर राष्ट्रपति शासन लगाया गया है। कांग्रेस पार्टी धर्म के आधार पर आरक्षण देना चाहती है। कांग्रेस संविधान की हत्या करनी वाली पार्टी है।

राम मंदिर हमारे लिए चुनावी मुद्दा नहीं

जेपी नड्डा ने कहा कि यह सभी पार्टियों को समझ लेना चाहिए कि राम हमारे लिए चुनाव का मुद्दा नहीं है। राम मंदिर हमारे लिए विचारधारा है। भाजपा जब दो सीटों पर थी तब भी वह मुद्दों पर राजनीति करती थी वह आज भी मुद्दों पर ही राजनीति करती है।

Follow On WhatsApp
Follow On Telegram
---Advertisement---

Leave a Comment