---Advertisement---

वायनाड से प्रियंका गांधी लड़ेगी संसदीय चुनाव, राहुल गांधी ने रायबरेली को चुना

By Viresh Singh

Published on:

Click Now

नईदिल्ली। कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी वायनाड को बाय-बाय करने जा रहे है और वे उत्तर प्रदेश के रायबरेली सीट अपनी बरकरार रखेंगे, तो वही राहुल गांधी की जगह वायनाड से प्रियंका गांधी उपचुनाव मैदान में उतरेंगी। यह घोषणा सोमवार को कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मीडिया से चर्चा करते हुए किए हैं। ज्ञात हो कि राहुल गांधी वायनाड और रायबरेली दो लोकसभा संसदीय सीट से चुनाव जीते हैं। कानून अनुसार उन्हें एक सीट छोड़नी पड़ेगी, जिसके चलते उन्होंने वायनाड को प्रियंका गांधी की हवाले करने का निर्णय लेते हुए रायबरेली संसदीय सीट को बरकरार रख रहे हैं।

खड़गे ने दी जानकारी

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि राहुल गांधी दो लोकसभा सीटों से जीते हैं, लेकिन कानून के अनुसार उन्हें एक सीट खाली करनी होगी। राहुल गांधी रायबरेली बरकरार रखेंगे और हमने फैसला किया है कि प्रियंका जी वायनाड से लड़ेंगी। घोषणा के बाद राहुल गांधी ने कहा कि रायबरेली और वायनाड दोनों को संसद मिलेंगे, वहीं प्रियंका गांधी ने कहा कि मैं वायानाड के लोगों को राहुल गांधी की कंमी महसूस नहीं होने दूंगी।

पहली बार चुनाव लड़ेंगी प्रियंका गांधी

ज्ञात हो कि प्रियंका गांधी कांग्रेस पार्टी के लिए लगातार काम कर रही है लेकिन यह पहला मौका होगा जब वे पहली बार चुनाव लड़ेगी और वायनाड लोक सभा संसदीय सीट से उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी की प्रत्याशी होगी।

Follow On WhatsApp
Follow On Telegram
---Advertisement---

Leave a Comment