पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को शनिवार को अस्पताल में भर्ती करना पड़ा है। बताया जा रहा है कि आज सुबह अचानक उनके हाथ में तेज दर्द होने लगा जिसके बाद उन्हें बिहार के मेदंता में एडमिट कराया गया। फिलहाल उनका उपचार किया जा रहा है।
मेदांता हॉस्पिटल के ऑर्थोपेडिक्स विभाग ने बताया कि उनकी दर्द में सुधार है। सूत्रों से मिली जानकारी एक मुताबिक, सुबह से हाथों में हल्का दर्द था लेकिन अचानक दर्द तेज हो गया जिसके बाद तुरंत आनन-फानन में उन्हें मेदांता हॉस्पिटल में ले जाया जहां हड्डी विभाग के डॉक्टरों की टीम ने उनकी जांच की। गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव को लेकर नीतीश कुमार कई महीनों से व्यस्त चल रहे थे।
चुनाव के बाद भी राजनीति में उनकी भागीदारी बढ़ गई है। उन्होंने कई बार दिल्ली का दौरा किया इसके साथ ही अपने प्रदेश की जिम्मेदारी भी संभाल रहे हैं। सरकार के गठन के दौरान कई बैठकें की। इसी बीच सेहत पर ध्यान नहीं देने की वजह से चीजे बिगड़ती गईं। फिलहाल उनका उपचार चल रहा है।