---Advertisement---

52.9, दिल्ली की रिकॉर्ड तोड़ गर्मी पर बोले मंत्री, ऐसा कैसे हो गया? IMD ने कहा-हम जांच करेंगे

By Shashikant Mishra

Published on:

Click Now

दिल्ली। दिल्ली में गर्मी कहर बरपा रही है। दिल्ली के मुंगेशपुर में बुधवार को 52.9 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड हुआ, जो अब तक का सबसे अधिक तापमान है। इसके बाद केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा यह अभी तक आधिकारिक नहीं है। दिल्ली में इतना तापमान होना संभव नहीं है। मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि इसकी जांच की जाएगी। फिलहाल मौसम विभाग ने इसकी वजह सेंसर में खामी या कोई स्थानीय कारण बताया है। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली एनसीआर में शहर के विभिन्न हिस्सों में अधिकतम तापमान 45.2 डिग्री से 49.1 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा, मुंगेशपुर में अन्य स्टेशनों की तुलना में अधिकतम तापमान 52.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सेंसर में त्रुटि या स्थानीय कारक के कारण हो सकता है। आईएमडी डेटा और सेंसर की जांच कर रहा है। केंद्रीय मंत्री एक्स पर लिखा, ‘दिल्ली में 52.3 डिग्री सेल्सियस तापमान होने की संभावना बेहद कम है। आईएमडी में हमारे वरिष्ठ अधिकारियों को समाचार रिपोर्ट की पुष्टि करने के लिए कहा गया है। आधिकारिक स्थिति जल्द ही बताई जाएगी।’

Follow On WhatsApp
Follow On Telegram
---Advertisement---

Leave a Comment