---Advertisement---

राहुल गांधी का ऐलान, इस दिन खाते में आ जाएंगे 8500 रुपए

By Harshit Shukla

Published on:

Click Now

पटना लोकसभा चुनाव 2024 के सातवें और आखिरी चरण के लिए चुनाव प्रचार तेजी पर है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी भी इंडिया गठबंधन के लिए प्रचार कर रहे हैं। इसी कड़ी में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने आज बिहार के आरा में एक जनसभा को संबोधित किया। यहां उन्होंने बताया कि कैसे गरीब परिवार की एक महिला को 8500 रुपए  दिए जाएंगे।

रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि हमारी सरकार देश में गरीबों की एक लिस्ट तैयार करेगी। चुने हुए परिवार में एक महिला को 8500 रुपए दिए जाएंगे। इस तरह देश की करोड़ों गरीब महिलाओं के बैंक खाते में यह पैसे ट्रांसफर किये जाएंगे।

उन्होंने कहा कि हमारी गठबंधन सरकार के सामने दो चुनौतियाँ हैं एक अमीर-गरीब असमानता और दूसरी बेरोजगारी। हम दोनों समस्याओं से निपटने के लिए कुछ भी करने को तैयार हैं। उन्होंने दावे के साथ कहा कि 4 जून को हमारी गठबंधन सरकार बनाएगी और 5 जुलाई को देश की करोड़ों गरीब महिलाओं के बैंक खाते में 8500 रुपए आ जाएंगे।  

साथ ही राहुल गांधी बीजेपी पर भी हमलावर हुए उन्होंने आरोप लगाया कि अगर इस बार बीजेपी गठबंधन की सरकार बनती है तो वह संविधान को भंग कर देगी। यह लड़ाई संविधान बचाने की लड़ाई बन गई है। उन्होंने किसानों को लेकर भी बड़े ऐलान किये। 

Follow On WhatsApp
Follow On Telegram
---Advertisement---

Leave a Comment