नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण के लिए प्रचार जोरों-शोरों पर है। सभी पार्टियां अपने विपक्ष पर हमलावर हैं। इसी कड़ी में रविवार को लुधियाना पहुंचे अमित शाह भी दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि 1 जून केजरीवाल जेल जाएंगे और वहीं राहुल बाबा वेकेशन पर बैंकॉक जा रहे हैं।
गृहमंत्री अमित शाह ने लुधियाना में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि केजरीवाल में पंजाब को अपने भ्रष्टाचार का ATM बना लिए है। चुनाव लड़ना हो या फिर अपना केस लड़ना हो उनका पैसा यहीं से जाता है। वह अपने मान नाम के ATM से जब चाहे जितना चाहे पैसा दिल्ली मंगा लेते हैं।
उन्होंने कहा कि मुझे तो समझ ही नहीं आता कि मान साहब पंजाब के मुख्यमंत्री हैं या अरविंद केजरीवाल के पायलट। उन्होंने कहा कि पंजाब हमारा एक महत्वपूर्ण हिस्सा है अगर यह न हो तो हमारा पूरा देश सुरक्षित नहीं रह सकता। पंजाब से ही हमारे पूरे देश का पेट भी भरता है। पंजाब के नौवजवानों ने हमेशा दुश्मनों से हमारे देश की रक्षा की है।
उन्होंने राहुल गांधी पर हमला करते हुए कहा की आप ही सोचिए यह मुकाबला किसके बीच हो रहा है एक वह जो थोड़ी सी गर्मी पड़ते ही बैंकॉक भाग जाता है और दूसरा वह जो 23 साल से मुख्यमंत्री, पीएम रहने के बावजूद दीवाली पर जवानों के साथ मिठाई खाता है।