---Advertisement---

छठे चरण में 58 सीटों पर मतदान शुरू, कई दिग्गज नेता आज़मा रहे अपनी किस्मत

By Harshit Shukla

Published on:

Click Now

नई दिल्ली । आज  7 राज्यों और 1 केंद्र शासित प्रदेश की 58 सीटों पर पर लोकसभा चुनाव के छठवें चरण का मतदान शुरू हो चुका है। सातवें और आखिरी चरण का मतदान 1 जून को होना है, जिसमे कुल 56 सीटों पर वोटिंग होनी है। जबकि वहीं पांचवें चरण तक 429 सीटों पर मतदान हो गया है।

आपको बता दें कि आज छठवें चरण के मतदान में देश की राजधानी दिल्ली सहित हरियाणा की सभी 10 ,ओडिशा की 6, झारखंड की 4, जम्मू-कश्मीर की 1 और  उत्तर प्रदेश की 14 सीटों पर वोटिंग होनी है। इसके साथ ही ओडिशा की 42 विधानसभा सीट पर भी मतदान चल रहा है।

आज छठवें चरण में हो रहे संग्राम में कई दिग्गज नेता उतरे हैं। जिसमें केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, कृष्ण पाल सिंह गुर्जर और राव इंद्रजीत सिंह शामिल हैं। इसके साथ ही जम्मू कश्मीर में पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा  मुफ्ती भी अपनी किस्मत आजमा रहीं हैं। इसमें अलावा मनोहर लाल ख‌ट्‌टर और जगदंबिका पाल, मनोज  तिवारी, राज बब्बर, निरहुआ ,मेनका गांधी, नवीन जिंदल भी मैदान में उतरे हैं। 

वहीं सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी की किस्मत भी आज ईवीएम में कैद हो जाएगी। इलेक्शन कमीशन के मुताबिक, छठे चरण में 889 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहें। हैं इनमें 797 पुरुष और 92 महिला उम्मीदवार हैं।

Follow On WhatsApp
Follow On Telegram
---Advertisement---

Leave a Comment