---Advertisement---

मुंबई के दादर इलाके को बंम से उड़ाने का आया कॉल, प्वॉइंट मिलते ही पुलिस छावनी में तब्दील हुआ एरिया

By Viresh Singh

Published on:

Click Now

मुंबई। देश की उद्योग नगरी मुंबई के दादर इलाके के मैकडौनल्ड को बंम से उड़ाने का फोन पुलिस कंट्रोल रूम मुंबई को जैसे ही मिला पुलिस विभाग में खलबली मच गई और इसका प्वॉइंट मिलते ही उक्त क्षेत्र में बंम निरोधक दस्ता के साथ ही भारी पुलिस बल पहुंचकर सर्च ऑपरेशन चल रहा है। जिसके चलते दादर और मैकडौनल्ड का एरिया पुलिस छावनी में तब्दील हो गया। खबरों के तहत अज्ञात शख्स के द्वारा मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम को फोन किया गया था। फोन करने वाले सख्स ने कंहा कि मुंबई के दादर इलाके के मैकडौनल्ड को बंम से उड़ा दिया जाएगा।

20 मई को है चुनाव

दरअसल देशभर में लोकसभा के चुनाव हो रहे हैं तो वही 20 मई को पांचवें चरण का मतदान होने जा रहा है। मुंबई लोकसभा के लिए 5वें चरण में मतदान हो रहा है। ऐसे में पुलिस कंट्रोल रूम को मुंबई के दादर में बंम से उड़ाने जैसा कॉल आना निश्चित तौर पर सुरक्षा व्यवस्था को और ज्यादा चुस्त-दुरस्त बनना है।
ज्ञात हो की तकरीबन एक माह से देश के महानगरों में बंम से उड़ने जैसे मैसेज लगातार सामने आ रहे हैं और इसकी तह तक पहुंचाने के लिए खुफिया एजेंसी, सुरक्षा बल लगातार लगा हुआ है।

Follow On WhatsApp
Follow On Telegram
---Advertisement---

Leave a Comment