---Advertisement---

एमपी में बड़ा पुलिस प्रशासनिक फेरबदल: कटनी-दतिया के SP बदले, सीएम ने बताई वजह

By Harshit Shukla

Published on:

Click Now

भोपाल। मध्यप्रदेश में 1 जून को मुख्यमंत्री मोहन यादव के निर्देश पर बड़ा पुलिस प्रशासनिक फेरबदल हुआ। इस फेरबदल में 10 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया गया है। कटनी और दतिया जिले के पुलिस अधीक्षकों (SP) को भी हटा दिया गया है। सीएम ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी कि यह कार्रवाई पुलिस अधिकारियों के लोकसेवा में “खेदजनक व्यवहार” के चलते की गई है।

कटनी के SP अभिषेक राजन और दतिया के SP वीरेंद्र कुमार मिश्रा को भोपाल पुलिस मुख्यालय में सहायक पुलिस महानिरीक्षक (AIG) के पद पर पदस्थ किया गया है। इनकी जगह अब आकाश भदौरिया को कटनी और पूरन कुमार सिंह को दतिया का नया एसपी नियुक्त किया गया है।

पुलिस महकमे में IG और DIG स्तर पर भी अहम बदलाव हुए हैं। प्रमोद वर्मा को सागर जोन से जबलपुर जोन का IG बनाया गया है, जबकि उमाशंकर यादव को जबलपुर जोन का अतिरिक्त प्रभार और भोपाल मुख्यालय की जिम्मेदारी दी गई है। सुशांत कुमार सक्सेना अब भोपाल मुख्यालय में IG होंगे। अमित कुमार को सागर से चंबल मुरैना का IG बनाया गया है, वहीं कुमार सौरभ को विशेष शाखा से हटाकर आंतरिक शाखा भोपाल का IG बनाया गया है।

DIG सुनील कुमार जैन को सागर से हटाकर चंबल मुरैना भेजा गया है। सभी अधिकारियों को तत्काल नए पदस्थानों पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

बताया जा रहा है कि कटनी में पत्रकारों के साथ पुलिस द्वारा की गई बदसलूकी मामले के बाद मुख्यमंत्री ने यह सख्त कदम उठाया।

 

Follow On WhatsApp
Follow On Telegram
---Advertisement---

Leave a Comment