सागर। मध्यप्रदेश के सागर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। घटना देवरी थाना क्षेत्र के कोपरा गांव की है। जहां शनिवार को एक कुएं में तीन महिलाओं और एक बच्ची के शव मिलने के बाद हडकंप मच गया। जबी वहीं दो महिलाएं कुएं में फंदे पर लटकी थीं। बतया जा रहा है कि वृद्ध महिला का शव पानी में उतरा रहा था। एक 6 साल की मासूम भी पानी में डूबी हुई थी।
इन शवों के मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की जानकारी मिलें के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने करीब डेढ़ घंटे के मशक्कत के बाद 35 फीट गहरे कुएं से चारों शवों को निकाला गया। मिली जानकारी के मुताबिक, जिन महिलाओं के शव कुएं में लटके मिले थे उनमे आरती और भारती लोधी मृतिका भागबाई के बेटियां हैं। दोनों आपस में देवरानी-जेठानी भी हैं।
वहीं रोमिका भागबाई की नातिन है। आसपास के लोगों ने बताया कि कुछ दिनों पहले इनके ही परिवार की एक नवविवाहिता सोनू लोधी ने विगत दिनों जहर खाकर आत्महत्या कर ली थी। इस आत्महत्या के मामले में आरती व भारती के परिवार को आरोपित बनाया गया था। इन दोनों के पति अभी भी जेल में हैं।
बताया जा रहा है कि सोनू की मौत के बाद उसके घरवालों इन दोनों महिलाओं के साथ आए दिन गाली -गलौज करते थे। जिसकी वजह से यह लोग काफी परेशान रहती थीं। अंदेशा लगाया जा रहा है शायद इसी कारण इन लोगों ने यह भयानक कदम उठाया हो।