भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पिता पूनमचंद यादव का निशान मंगलवार को जो गया। आज उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनके अंतिम दर्शनों के लिए पक्ष विपक्ष के सभी लोग शामिल हो रहे हैं।
अपको बता दें कि सीएम। मोहन यादव के पिता पूनमचंद यादव को अंतिम यात्रा आज सुबह 11.30 बजे उनके निवास गीता कॉलोनी अब्दालपुरा उज्जैन से शुरू होगी। शिप्रा तट भूखीमता मंदिर के पास उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनके अंतिम संस्कार में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, सावित्री ठाकुर, दुर्गादास उईक, मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री, विधायक और कांग्रेस नेता समेत प्रदेश के कई बड़े अधिकारी उज्जैन पहुंच रहे हैं। साथ ही बड़ी संख्या में आम जन में भी इस अंतिम यात्रा में शामिल होकर पूनमचंद को अंतिम विदाई देंगे।
गौरतलब है कि सीएम मोहन यादव के पिता 100 वर्ष के थे। मंगलवार देर रात उनका निधन हो गया। बताया जा रहा है कि वो कुछ समय से स्वास्थ्य चल रहे थे। उनका उज्जैन के फ्रीगंज स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। उनका हाल लेने के लिए मोहन यादव उन्हें मिलने अस्पताल जाया करते थे।
निधन की जानकारी मिलते ही मोहन यादव उज्जैन पहुंच गए थे। निधन की खबर मिलते ही पक्ष और विपक्ष के नेताओं ने अपने शोक संदेश भेजे हैं। प्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने लिखा- मोहन यादव जी के पूज्य पिता जी के निधन का दु:खद समाचार प्राप्त हुआ। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। बाबा महाकाल दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दे और शोकाकुल परिवार को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति दे। समाचार अत्यंत दुःखद
वहीं मप्र के पूर्व सीएम कमलनाथ ने कहा- पूनमचंद यादव जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करें और परिवार को यह दुःख सहन करने के शक्ति प्रदान करें।