सीधी। मध्य प्रदेश की सीधी से एक खौफनाक खबर सामने आ रही है। यहां के सीधी जिले के सेमरिया कस्बे में शुक्रवार दोपहर करीब ढाई बजे एक छात्रा दबंगों की छेड़खानी से इतनी परेशान हो गई कि बीच बाजार की एक दुकान से उसने चाकू उठाया और अपनी ही गर्दन कई वार किये। छात्रा उस समय अपने स्कूल से लौट रही थी। बताया जा रहा है एक लड़का हर रोज छात्रा का पीछा किया करता था।
चाकू के वार से छात्रा गंभीर रूप से घायल होकर वहीं गिर गई। स्थानीय लोग यह दृश्य देखकर हैरान रह गए। तत्काल उसे पास के अस्पताल में भरती कराया जहां से डाक्टरों ने उसे रीवा संजय गांधी मेडिकल कालेज अस्पताल रेफर कर दिया।
आरोपी सिराज अहमद गिरफ्तार
घटना के बाद पुलिस हरकत में आई और छात्रा के परिजनों की शिकायत पर आरोपी सिराज अहमद को गिरफ्तार कर लिया है। अभी छात्रा की हालात खराब है उसका उपचार किया जा रहा है जिसके कारण उसका बयान दर्ज नहीं हो पाया है। पुलिस को छात्रा के स्वजनों ने बताया कि सिराज पिछले कुछ दिनों से छात्रा पीछा कर रहा था। इससे वह बेहद परेशान थी। उनके मुताबिक, आरोपी छात्रा का पीछा न सिर्फ स्कूल में करता था बल्कि उसके पीछे गांव में भी आ जाता था।