---Advertisement---

भाजपा नेता के खिलाफ मध्य प्रदेश हाईकोर्ट पहुंचे दिग्विजय सिंह, जानें क्या है माजरा

By Harshit Shukla

Published on:

Click Now

भोपाल। कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने लोकसभा चुनाव में शिकस्त देने वाले भाजपा के नेता रोडमल नागर के खिलाफ मंगलवार को मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की। रोडमल नागर ने राजगढ़ लोकसभा क्षेत्र से दिग्विजय सिंह को शिकस्त दी थी। अब दिग्विजय सिंह ने कोर्ट में उनके निर्वाचन को चुनौती दी है।  

कोर्ट में दाखिल अपनी याचिका में दिग्विजय सिंह ने दावा किया कि चुनाव के दौरान ईवीएम के साथ अन्य चीजों में भी हेरा-फेरी  किया गया है। दिग्विजय सिंह के वकील संजय अग्रवाल ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया गया कि याचिका में भारत के संविधान के साथ-साथ जन प्रतिनिधित्व अधिनियम के उल्लंघन का आरोप लगाया गया है। 

साथ ही इस याचिका में कहा गया है ईवीएम की जांच और सत्यापन के लिए सुप्रीम कोर्ट ने जो निर्देश दिए थे उसमें निर्वाचन आयोग विफल रहा। इसलिए भाजपा नेता रोडमल नागर का निर्वाचन ख़ारिज किया जाए। आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव 2024 में रोडमल नागर ने कांग्रेस के दिग्गज नेता को 1.45 लाख मतों से हाराया था। 

Follow On WhatsApp
Follow On Telegram
---Advertisement---

Leave a Comment