बुधनी (सीहोर)। केंद्रीय कृषि और पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान परिवार के साथ बीजासन माता मंदिर सलकनपुर पहुंचे। जहां उन्होंने देवी दर्शन कर पूजा-अर्चना की। केंद्रीय मंत्री बनने के बाद शिवराज सिंह ने कुलदेवी का आशीर्वाद लिया। वहीं सलकनपुर आगमन पर कार्याकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। आज सोमवार को केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह पत्नी साधना सिंह, पुत्र कार्तिकेय और कुणाल देवी दर्शन के लिए मंदिर सलकनपुर पहुंचे। जहां उन्होंने गर्भगृह में बैठकर विधि-विधान से पूजा अर्चना की। साथ ही मां विजयासन की आरती कर परिक्रमा भी की। मीडिया से रूबरू होते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मां से प्रदेश और देश की समृद्धि और कल्याण की कामना की है। शिवराज सिंह चौहान ने आगे कहा कि जो जिम्मेदारी मिली है उसका निर्वहन प्राण प्रण से करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के विकसित राष्ट्र बन रहा है। आने वाले समय में हम देश की तीसरी अर्थव्यवस्था अवश्य बनेंगे। इस दौरान शिवराज सिंह के साथ राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा भी मौजूद रहे।
केंद्रीय मंत्री बनने के बाद शिवराज सपरिवार पहुंचे सलकनपुर : सलकनपुर मंदिर में की विशेष पूजा-अर्चना, कहा- नागरिकों का जीवन धन-धान्य से संपन्न हो
Published on:
