---Advertisement---

MP में IAS अधिकारियों के तबादलों का दौर शुरू, पहली लिस्ट जारी

By Harshit Shukla

Published on:

Click Now

भोपाल। लोकसभा चुनाव समाप्त होने के बाद अब आचार संहिता को भी हटा दिया है। इस आचार सहिंता के हटते ही सरकार हरकत में आगई है। ताबतोड़ प्रशासनिक अधिकारियों में फेरबदल किये जा रहे हैं। इस फेरबदल की एक सूची भी जारी कर दी गई है। जिसमे वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों को नए दायित्व दिए गए हैं। अभी तीन अधिकारियों को अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है।

यह सूची मंगलवार को मध्य प्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग के अवर सचिव फरहीन खान ने जारी किया। इसमें आईएएस अधिकारी राजेश कुमार राजोरा, संजय कुमार शुक्ला और रश्मि अरुण शमी को नई जिम्मेदारी दी गई। इसके मुताबिक, डॉ राजेश कुमार राजोरा को मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के अपर मुख्य सचिव का दायित्व भी सौंपा गया है। राजोरा पहले नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण और अपर मुख्य सचिव की भूमिका में थे।

इसके अलावा, राजोरा के पास ही राजस्व मंडल के अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी होगी। वहीं इस सूची में महिला एवं बाल विकास विभाग के प्रमुख सचिव संजय कुमार शुक्ला को प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री बनाया गया है। रश्मि अरुण शमी को आनंद विभाग के प्रमुख बनाया गया है।

उल्लेखनीय है कि अब चुनाव के बाद प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के फेर बदल का लंबा सिलसिला चलने वाला है। प्रशासन ने ऐसे पुलिस अधिकारियों की एक लिस्ट भी तैयार की है। सूत्रों के मुताबिक, अधिकारियों की पोस्टिंग उनके रिपोर्ट कार्ड के आधार पर की जाएगी।

Follow On WhatsApp
Follow On Telegram
---Advertisement---

Leave a Comment