विदिशा लोकसभा सीट मध्य प्रदेश में सबसे हॉट सीट है। यह भाजपा का अभेद्य गढ़ है। अटल बिहारी वाजपेयी से लेकर सुषमा स्वराज तक यहां से चुनाव जीतती रही हैं। दो दशक बाद मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान को भाजपा ने यहां उम्मीदवार बनाया है। शिवराज सिंह चौहान ने विदिशा लोकसभा सीट से सबसे बड़ी जीत हासिल की है। उन्हें विदिशा में 8, 20, 868 वोटों से जीत मिली है। शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस के भानु प्रताप शर्मा को चुनाव हराया है। इस बड़ी जीत के साथ ही केंद्र में शिवराज सिंह चौहान का कद भी बढ़ेगा।
जीत के बाद जश्न
शिवराज सिंह चौहान को विदिशा से अब तक की सबसे बड़ी जीत मिली है। इसके बाद उनके खेमे में जश्न का माहौल है। जीत के बाद शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मैं जनता को प्रणाम करता हूं। मुझे ऐसा प्यार दिया है कि मैं किन शब्दों में इसका आभार व्यक्त करूं। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में विदिशा को मैं सबसे आदर्श संसदीय क्षेत्र बनाऊंगा।