---Advertisement---

भाजपा नेता अक्षय बंम की घेराबंदी करेगी कांग्रेस, उन्हें पकड़बाने 55 लोगों की बनाई टीम

By Viresh Singh

Published on:

Click Now

इंदौर। भाजपा नेता अक्षय बंम के खिलाफ कांग्रेस ने घेराबंदी शुरू कर दी है। कांग्रेस का कहना है कि अक्षय बंम के खिलाफ इंदौर कोर्ट ने धारा 307 के मामले में गिरफ्तारी वारंट जारी किया लेकिन पुलिस पकड़ने की बजाय अक्षय बंम को सुरक्षा दे रही है। अब ऐसे में अक्षय क्रांति बंम को पकड़ने के लिए कांग्रेस ने पार्टी के नेताओं की 55 सदस्यी टीम बनाई है। कांग्रेस की यह टीम अक्षय की तलाश करने के साथ ही उसका वीडियो बनाकर पुलिस एवं कोर्ट तथा मध्य प्रदेश सरकार को भेजेगी। अक्षय बंम जहां भी दिखाई देगा कांग्रेस के लोग उनका पीछा करके इसकी सूचना देगें।

कांग्रेस छोड़ भाजपा में हुए थे शामिल

दरअसल अक्षय क्रांति बंम कांग्रेस पार्टी से राजनीति कर रहे थें। हाल ही में लोकसभा चुनाव में उन्होंने कांग्रेस पार्टी को छोड़कर भाजपा ज्वाइन कर लिया है। कोर्ट से अक्षय बम क्रांति के खिलाफ वारंट जारी होने के बाद अब अक्षय की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। कांग्रेस उन पर लगातार नजर बनाए हुए हैं और अब तो उन्हें पकड़वाने के लिए आधा सैकड़ा लोगों की टीम भी बना ली है। वही पुलिस का कहना है कि जल्द ही अक्षय बंम को पुलिस गिरफ्तार कर लेगी।

Follow On WhatsApp
Follow On Telegram
---Advertisement---

Leave a Comment