---Advertisement---

महाकाल मंदिर में आंध्र प्रदेश और मुंबई के श्रद्धालु के बीच मारपीट, गर्भवती पत्नी को धक्का लगने पर हुआ विवाद

By Shashikant Mishra

Published on:

Click Now

उज्जैन। महाकाल मंदिर परिसर में धक्का लगने की बात को लेकर मुंबई और आंध्र प्रदेश से आए श्रद्धालुओं के बीच मारपीट हो गई। इससे आंध्र प्रदेश से आया दर्शनार्थी घायल हो गया। उपचार के लिए उसे अस्पताल ले जाया गया। वहीं मारपीट करने वाले श्रद्धालु को सुरक्षाकर्मियों ने थाने भेज दिया। बताया जा रहा है कि मुंबई से आए श्रद्धालु की गर्भवती पत्नी को धक्का लगने की बात को लेकर विवाद हुआ था।
महाकाल पुलिस ने बताया कि मंदिर में दक्षिण भारत से आए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही हैं। शनिवार को मंदिर परिसर में स्थित बृहस्पतिश्वर मंदिर में दर्शन के दौरान श्रद्धालुओं के बीच धक्का लगने की बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि श्रद्धालुओं में आपस में मारपीट हो गई। इससे आंध्र प्रदेश से श्रद्धालु रघुराज उम्र 47 वर्ष को चोट लगने से वह घायल हो गया।
किसी ने नहीं की शिकायत
सुरक्षाकर्मियों ने मारपीट करने वाले मुंबई के श्रद्धालु को पकड़ लिया। उसका कहना था कि उसकी पत्नी गर्भवती है तथा उसे बार-बार भीड़ में धक्का लग रहा था। कई बार मना करने के बाद भी लोग नहीं माने थे। इस पर विवाद हुआ। आरोपित श्रद्धालु को थाने भेजा गया है। वहीं उपचार के लिए घायल श्रद्धालु को अस्पताल भेजा गया है। पुलिस का कहना है की शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल घायल व्यक्ति ने शिकायत नहीं की है।

Follow On WhatsApp
Follow On Telegram
---Advertisement---

Leave a Comment